फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति पीडब्ल्यूडी ईएक्सईएन व लिपिक गायब, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिशासी अभियंता व वरिष्ठ सहायक के अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं परिसर में कूड़ा जलता पाए जाने पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को एक्सईएन प्रांतीय खंड व निर्माण खंड अनुपस्थित मिले। सहायक अभियंता विकास कुमार व जेई अशोक कुमार ने बताया कि एक्सईएन कानपुर वीडियो कांफ्रेंस में गए हैं। इस पर डीएम ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया।
उपस्थिति पंजिका पर वरिष्ठ सहायक संजीव मिश्रा का आकस्मिक अवकाश दर्ज होने व प्रार्थनापत्र न मिलने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगा। फील्ड में 200 कर्मचारी व अलग-अलग गैंग कार्यरत होने की जानकारी पर वर्क रोस्टर बनाकर एक प्रति कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इससे फील्ड के अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन

वरिष्ठ सहायक ने बताया कि फील्ड में 231 स्वीकृत पद के सापेक्ष 231 पद सृजित हैं। सही जानकारी न होने पर जिलाधिकारी ने तीन दिन में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निर्माण खंड कार्यालय में उपस्थिति पंजिका देखी। वरिष्ठ सहायक को स्वीकृत पद के सापेक्ष तैनात कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने को कहा।
प्रांतीय खंड कार्यालय में कूड़ा जलता मिला, जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध है। इस पर जिलाधिकारी ने ईओ नगरपालिका को तत्काल संबंधित पर 5000 रुपये जुर्माना की कार्रवाई करने को कहा। कार्यालय परिसर में टूटा गेट व भवन जर्जर मिला।
इस पर डीएम ने कहा कि भवन की मरम्मत कराई जाए, अन्यथा निष्प्रोज्य घोषित कराकर ध्वस्त कर निर्माण कराया जाए। कार्यालय में रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए। सभी कार्यदायी संस्था व निर्माण एजेंसी को फील्ड में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों का वर्क रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें