फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्रामीण की हत्या में एक नामजद सहित दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ग्रामीण की लाठी-डंडों से मारपीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन भाइयों सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक नामजद सहित एक युवती को हिरासत में ले रखा है। पुलिस ने घटनास्थल से पैंट व चप्पल बरामद की है। ग्रामीण की मौत सिर पर आई गंभीर चोट से होना बताई गई। उसके कुल पांच चोटों की पुष्टि की गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटपुर निवासी नेत्रपाल ने गांव के संजीव, भाई कुलदीप, कमल प्रताप व शेर सिंह उर्फ भूूरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि बुधवार शाम भाई सत्यपाल मौजा कुबेरपुर स्थित खेत पर गया था। नेत्रपाल नवीगंज बाजार से वापस आया और दूसरे खेत पर चला गया। काफी देर तक सत्यपाल के वापस नहीं आने पर नेत्रपाल की पुत्री पूनम, पुत्र लव कुमार ने मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन सत्यपाल का फोन रिसीव नहीं हो रहा था। पूनम व लव कुमार सहित गांव के अन्य लोग सत्यपाल को खोजते हुए खेत में पहुंचे। खेत से संजीव को भागते देखा। पुत्र लव कुमार ने ग्रामीणों की मदद से संजीव को पकड़ लिया।
संजीव ने बताया कि जमीन की रंजिश में सत्यपाल की भाई कुलदीप, कमल प्रताप व शेर सिंह उर्फ भूरे की मदद से लाठी-डंडों से पीट कर हत्या कर दी थी। उसका शव झाड़ियों में फेंकने की बात बताई। मौके पर जाकर देखा तो गांव के पेशकार के खेत की झाड़ियों में भाई सत्यपाल का शव पड़ा था। नेत्रपाल ने बताया कि गांव सहसापुर निवासी स्व. लक्ष्मीनारायण ने रामनिवास की जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन

भाई सत्यपाल लक्ष्मीनारायण की खेती बटाई पर करता था। इसके कारण संजीव व उसके परिवार के लोग रंजिश मानते थे। पुलिस ने संजीव व एक युवती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने गुरुवार को घटनास्थल का फिर से निरीक्षण कर मौके से सत्यपाल की एक पैंट व चप्पल बरामद की। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम में ग्रामीण की मौत सिर पर आई गंभीर चोट से होना बताई गई। उसके हाथ, गर्दन, पेट, कंधे सहित पांच चोटें आई हैं। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें