फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज के लिए शादी से दो दिन पहले किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। शादी से महज दो दिन पहले दूल्हा पक्ष ने दहेज की मांग कर शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद युवती और उसका परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि उनकी बेटी की शादी एटा जनपद के जैथरा क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। 13 अप्रैल को तिलक कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। तिलक में बाइक, 65 हजार रुपये, सोने की अंगूठी, कपड़े और बर्तन दिए गए थे। शादी 13 मई को होनी है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।
आरोप है कि 11 मई को लड़के के बड़े भाई और भाभी ने फोन कर दहेज में तीन लाख रुपये की मांग की। रकम न मिलने पर बरात न आने की धमकी दी। पीड़ित पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए असमर्थता जताई लेकिन दूल्हा पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। पिता का कहना है कि बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को वृद्ध पिता ने प्रभारी निरीक्षक से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि लड़के पक्ष को मंगलवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें