फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. कासगंज-अनवरगंज के बीच छह जनवरी से चलेंगी दो दैनिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज-अनवरगंज के बीच छह से चलेंगी दो दैनिक ट्रेन
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रेलवे ने कानपुर और कासगंज जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए नए साल में सौगात दे दी है। छह से 31 जनवरी तक आरक्षित श्रेणी की दो जोड़ी ट्रेनें रोजाना चलाई जाएंगी। स्थानीय स्टेशन से कानपुर जाने के लिए पहली ट्रेन सुबह 10.55 बजे और दूूसरी सवा तीन बजे मिलेगी। कासगंज के लिए एक ट्रेन दोपहर 1.59 बजे और दूसरी शाम पौने सात बजे मिलेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया, कासगंज-कानपुर अनवरगंज के बीच दैनिक विशेष गाड़ी छह से 31 जनवरी तक चलेगी। ये ट्रेन रोज कासगंज से दोपहर 1.05 बजे चलेगी।
विज्ञापन

सहावर टाउन से 1.26 बजे, गंजडुंडवारा से 1.39 बजे, पटियाली से 1.48 बजे, दरियावगंज से 2.02 बजे, बिल्लूपुर से 2.11 बजे, रुदायन से 2.20 बजे, कायमगंज से 2.36 बजे, शमसाबाद से 2.49 बजे और स्थानीय स्टेशन से 3.20 बजे कानपुर रवाना होगी। फतेहगढ़ से 3.37 बजे, कमालगंज से 3.51 बजे, गुरसहायगंज से 4.08 बजे, कन्नौज से 4.29 बजे, बिल्हौर से 4.55 बजे, बर्राजपुर से 5.14 बजे, कल्याणपुर से 5.36 बजे तथा रावतपुर से 6 बजे छूटकर साढ़े छह बजे अनवरगंज पहुंचेगी।
बताया कि सात जनवरी से एक फरवरी तक कानपुर अनवरगंज-कासगंज के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। सात जनवरी को कानपुर अनवरगंज से सुबह 11.10 बजे गाड़ी चलेगी। रावतपुर से 11.17 बजे, कल्याणपुर से 11.26 बजे, बर्राजपुर से 11.47 बजे, बिल्हौर से 12.06 बजे, कन्नौज से 12.33 बजे, गुरसहायगंज 12.56 बजे, कमालगंज से 1.17 बजे, फतेहगढ़ से 1.37 बजे चलकर फर्रुखाबाद पहुंचेगी।
यहां से 2.04 बजे चलेगी और शमसाबाद से 2.19 बजे, कायमगंज से 2.33 बजे, रुदायन से 2.52 बजे, बिल्लूपुर से 3.00 बजे, दरियावगंज से 3.09 बजे, पटियाली से 3.23 बजे, गंजडुंडवारा से 3.32 बजे तथा सहावर टाउन से 3.49 बजे छूटकर कासगंज शाम 4.30 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 12 डिब्बे होंगे।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
जिले में बिल्लूपुर, रुदायन, कायमगंज, शमसाबाद, फर्रुखाबाद, फतेहगढ़ और कमालगंज स्टेशनों पर रुकेगी। इन स्टेशनों से यात्री कासगंज और कानपुर की ओर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ट्रेन का यह रहेगा समय
कासगंज से छह जनवरी को सुबह नौ बजे अनवरगंज के लिए ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन सहावर टाउन, गंजडुंडवारा, पटियाली, दरियावगंज, रुदायन, कायमगंज, शमसाबाद होकर स्थानीय स्टेशन पर दोपहर 10.55 बजे पहुंचेगी। यहां से फतेहगढ़, कमालगंज, गुरसहायगंज, कन्नौज, अरौल, बिल्हौर, अरौल, कल्यानपुर रावतपुर होकर अनवरगंज दोपहर ढाई बजे पहुंच जाएगी। यही ट्रेन शाम 3.10 बजे अनवरगंज से चलकर स्थानीय स्टेशन पर 6.45 बजे पहुंचेगी और कासगंज स्टेशन पर रात 9.05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें