फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत

विज्ञापन
किशोरी की मौत के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रक की टक्कर से छात्रा की मौत
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर ट्रक ने पीछे से साइकिल में टक्कर मार दी। इससे ताऊ के साथ जा रही छात्रा की ट्रक के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। ताऊ फुटपाथ की ओर गिरकर घायल हो गए। ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। ताऊ ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी सुभाष चंद्र की 14 वर्षीय पुत्री मोनिका उर्फ गुनगुन शनिवार को ताऊ सोनेलाल के साथ साइकिल पर बैठकर दवा लेने फतेहगढ़ जा रही थी। इटावा-बरेली हाईवे पर गांव सकवाई मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। मोनिका उर्फ गुनगुन सड़क की ओर गिरने से ट्रक के नीचे आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताऊ दूसरी ओर गिरने से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा। स्थानीय लोगों ने पीछा कर गैसिंगपुर प्लांट के पास उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने गांव वालों से चालक को छुड़ाया और ट्रक को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोनेलाल की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक और उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सोनेलाल ने बताया कि मोनिका उर्फ गुनगुन कक्षा पांच में पढ़ती थी। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें