फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो सांडों ने 105 साल के वृद्ध को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर से टहलने निकले 105 साल के वृद्ध को दो सांड ने पटक-पटक कर मार डाला। आसपास के लोगों ने रेल लाइन के पास शव रखकर आक्रोश व्यक्त किया। पुत्र न होने की वजह से वह 40 साल से बेटी के घर रह रहे थे।
विज्ञापन

कायमगंज के मोहल्ला किला निवासी राजाराम जाटव (105) के कोई पुत्र नहीं था। पत्नी की भी मौत हो चुकी है। लिहाजा वह देवरामपुर निवासी पुत्री नीलम और दामाद रामप्रसाद के साथ करीब 40 साल से रहते थे। मंगलवार सुबह वह टहलने के लिए घर से निकले। देवरामपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचने पर दोनों तरफ से दो सांड आ गए। राजाराम ने दूर से निकलने का प्रयास किया, मगर दोनों सांड उन पर दौड़ पड़े। कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया, मगर सांडों ने पटक-पटक कर मार डाला।
चीख-पुकार पर आसपास के काफी लोग आ गए। तब तक राजाराम जमीन पर अचेत होकर गिर गए। इसके बाद सांडों को भगाया गया। लोगों ने देखा, तो राजाराम की सांसें थम चुकी थीं। गुस्साए लोगों ने रेलवे लाइन के पास शव रख दिया। इसी दौरान कादरीगेट थाने की आईटीआई चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पौत्र मोहित जाटव ने थाने में तहरीर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें