फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लोहे के जीने में उतरे करंट की चपेट में आकर दो भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। घर के पीछे बंधी भैंस खोलने के दौरान लोहे के जीने में उतरे करंट की चपेट में आकर दो नाबालिग सगे भाइयों की मौत हो गई। शव देख परिजनों में चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने बिजली कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पुठरी निवासी कल्लू शर्मा खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे कल्लू की पत्नी रूबी शर्मा ने पुत्र अनुराग (13) से घर के पीछे बंधी भैंस खोलकर पानी पिलाने के लिए कहा। अनुराग भैंस खोलने के लिए चला गया। काफी देर तक जब अनुराग बाहर नहीं आया तो रूबी ने छोटे बेटे रितिक (11) को भेजा। अंदर लोहे के जीने पर अनुराग पड़ा था। रितिक ने जैसे ही उसे छुआ तो वह भी करंट से चिपक गया। देर होने और दोनों बेटों के वापस न लौटने पर मां ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर कल्लू शर्मा अंदर पहुंचे।
पुत्र अनुराग व रितिक लोहे के जीने के नीचे पड़े थे। करंट की आशंका जानकर कल्लू ने अन्य ग्रामीणों को बुलाकर तार हटाया। कल्लू दोनों पुत्रों को लोहिया अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक ही घर में दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हर किसी की आंख नम थी। कल्लू ने बताया कि चार बेटों में अब अंशुल (15) व आदित्य बचे हैं। उन्होंने बताया कि लोहे के जीने में करंट उतरने से उनके दोनों बच्चे चिपक गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। वहीं, दो-दो बेटों के शव देख मां रूबी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन



पिता ने बिजली विभाग पर लगाए आरोप
कल्लू शर्मा ने बताया कि लोहे के जीने के पास से गुजरे तार से अक्सर करंट आ जाता था। कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। कर्मचारी अगर ध्यान दे देते तो उनके दोनों बेटे जिंदा होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें