फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दो पुलों से सात गांवों की 15 किमी दूरी घटी

विज्ञापन
फोटो-11 ग्राम पंचायत धर्मपुर में बनाया गया पुल। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कायमगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत धर्मपुर और सिनौली में दो नए पुलों का निर्माण हुआ है। इन पुलों से सात गांवों के ग्रामीणों की ब्लॉक मुख्यालय से दूरी 15 किलोमीटर कम हो गई है। अब बरसात में गंगा की बाढ़ के दौरान भी इन गांवों का संपर्क कायमगंज से नहीं टूटेगा।
विज्ञापन

पहले ग्रामीणों को कंपिल होते हुए 23 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर कायमगंज पहुंचना पड़ता था। अब यह दूरी घटकर मात्र आठ किलोमीटर रह गई है। धर्मपुर ग्राम पंचायत के दो राजस्व गांव नसरुल्लापुर और कारव का गंगा की बाढ़ के दौरान पांच माह तक संपर्क टूटा रहता था। कारव गांव में 56 मीटर लंबा पुल ग्राम पंचायत निधि से करीब 11 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।
सिनौली ग्राम पंचायत निधि से भी 31 मीटर लंबे पुल का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों पुलों की कुल लागत करीब 20 से 22 लाख रुपये आने का अनुमान है। इन पुलों से नसरुल्लापुर, कारव, सिनौली, सींगनपुर, पुंथर देहामाफी और गंगा सहाय नगला के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों में इन पुलों के निर्माण से खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

पंचायत सचिव हृदेश पांडेय ने बताया कि पहले पुल निर्माण की योजना बनाई गई थी। तब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सर्वे किया था। अधिकारियों ने पुल के निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान बताया था। इसके बाद पुल बनाने की योजना को रोक दिया गया था। अब ग्राम पंचायतों ने स्वयं इस पहल को आगे बढ़ाया है। इन पुलों का निर्माण कार्य लगातार जारी है। हालांकि, अभी तक पुलों के निर्माण पर हो रहे खर्च का भुगतान नहीं हो पाया है। इसके बावजूद निर्माण कार्य में कोई बाधा नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें