फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुल्हाड़ी और धारदार हथियार के हमले से दो लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रास्ते से निकलते वक्त हुए मामूली विवाद में कुल्हाड़ी और धारदार हथियार चल गए। इसमें दो लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी सूरज (30) बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर की ओर जा रहे थे। मकान से कुछ दूर रह रहे रजत प्रताप सिंह (38) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर रजत प्रताप सिंह ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बचाव में सूरज भागा, मगर वह पीछे से मारता ही रहा। इसी दौरान सूरज के हाथ में भी धारदार हथियार लग गया, तो उसने भी हमला बोल दिया। इसमें रजत प्रताप के भी काफी चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सूरज की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, लकूला निवासी जयवीर सिंह का पुत्र रितिक (10) देर शाम दोस्तों संग क्रिकेट खेल रहा था। वहां से निकली उसकी बहन से किसी युवक ने कुछ कह दिया। रितिक ने विरोध किया, तो युवक ने रॉड मारकर सिर फाड़ दिया। उसे भी लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बस अड्डा पर बेहोश मिला युवक

फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर बुधवार शाम एक युवक बेहोशी हालत में पड़ा मिला। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पास में मिले बैग में मिले आधार कार्ड में कुलदीप मिश्रा (39) पुत्र शरद मिश्रा, निवासी हटीपुर कूर्रिया, थाना कांठ शाहजहांपुर लिखा मिला। एक कागज पर मिले मोबाइल नंबर पर उसके भाई संदीप को सूचना दी गई। संदीप ने बताया कि कुलदीप बड़ा भाई हैं। वह शराब पीने का शौकीन है। नौकरी करने के लिए दिल्ली जाने के लिए दोपहर में घर से निकले थे। (संवाद)

-

प्रधान को पुलिस ने बैठाया

फर्रुखाबाद। भाजपा नेता वीरेंद्र कठेरिया और राजा नगला के प्रधान शनि यादव के बीच कुछ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। भाजपा नेता ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत पर पहुंची पुलिस प्रधान को कोतवाली ने आई। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें