फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाजार से सब्जी लेकर घर लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक ट्रक में फंसकर करीब 500 मीटर घिसटती चली गई। बाइक सवार तीन में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा उछलकर दूर जा गिरा। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के गांव कुंइया बूट निवासी हरीश कुमार शाक्य उर्फ निराले (38), अजमतपुर निवासी महेंद्र प्रताप (45) एक अन्य साथी के साथ सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे बाइक जैसे महावीर कोल्ड के पास पहुंची। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। ट्रक तीनों बाइक सवारों को घसीटता हुआ करीब आधा किलोमीटर दूर तक ले गया। हादसे के बाद पीछे से लोगों को आता देख चालक ट्रक को खड़ा कर मौके से फरार हो गया, बाइक ट्रक में फंसी रही।
दुर्घटना में निराले और उसके एक अज्ञात साथी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महेंद्र को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतारे लग गईं। पुलिस ने शवों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। निराले की पत्नी शशि, मां हंसमुखी, बेटा अर्पित, बेटी अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक की शिनाख्त नहीं हो सकी। तीसरा साथी गंभीर घायल है। उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें