फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बिल काउंटरों पर सोशल डिस्टेंस की उड़ती धज्जियां

विज्ञापन
ऐसे तो कोरोना से हो गया बचाव: भोलेपुर स्थित विद्युत निगम के खंड कार्यालय में कैश काउंटर पर लगी भीड? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण कार्यालय में बिल जमा करने को बने कैश काउंटरों पर सोशल डिस्टेंस रखने को कोई इंतजाम नहीं है। निगम के अफसरों की ओर से दो गज की दूरी पर गोले भी नहीं बनाए गए। इससे उपभोक्ता पास-पास खड़े होकर बिजली बिल जमा करते हैं।
विज्ञापन

भोलपुर स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय में शहरी क्षेत्र के चार काउंटर एक स्थान पर कुछ दूरी के अंतराल पर हैं। यहां उपभोक्ताओं की सुबह से काउंटर खुलते ही भीड़ लग जाती है। कोरोना बीमारी से बचाव को दो गज की दूरी पर उपभोक्ताओं को खड़ा करने के लिए गोले बनवाने के आदेश हैं। इसके बावजूद गोला नहीं बनवाए गए। इससे बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के पास-पास खड़े होने से सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही हैं। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि कर्मचारी को गोले बनाने के लिए कहा था, अगर गोले नहीं बनवाए गए हैं। तो दो गज की दूरी पर गोला बनवाए जाएंगे। ताकि सोशल डिस्टेंस का पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें