फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नलकूप ऑपरेटर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के नलकूप की बिजली आपूर्ति सही करने गया ऑपरेटर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला किसानन नगला निवासी अजय कुमार (28) नगर पालिका में नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात है। बुधवार सुबह वह लाल सराय स्थित नलकूप संख्या आठ पर बिजली संबंधी तकनीकी दिक्कत को सही करने गया था। जैसे ही वह अंदर घुसा कि हाईटेंशन लाइन के टूटे पड़े तार पर पैर पड़ गया। पैर पड़ते ही उसके शरीर से धुआं निकलने लगा।
गनीमत रही कि इस दौरान उसके पीछे से एक अन्य युवक भी पहुंच गया। उसने शरीर में धुआं निकलता देखा, तो काफी प्रयास के बाद तार को खींचकर अलग हटा दिया। आसपास लोगों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही जोन प्रभारी ब्रजभूषण सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें