फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के मुकदमे से परेशान युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान एक युवक ने घर के बाहर पेड़ पर मफलर के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। युवक की चार साल पहले शादी हुई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुभान खान नगला गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) ने 25 जनवरी की रात घर के बाहर नीम के पेड़ पर मफलर से फांसी लगा ली। बुधवार सुबह जब मां सुशीला देवी बाहर आईं तो बेटे प्रदीप को फांसी के फंदे पर लटका देखा। सुशीला देवी दहाड़े मारकर रोने लगी। चीख सुनकर गांव के लोग भी आ गए। शव को फंदे से उतारा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
मां सुशीला देवी ने बताया कि बेटे की चार साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही प्रदीप का पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया। गांव के लोगों ने पंचायत बुलाकर पति-पत्नी में समझौता कराने का प्रयास किया। प्रदीप ने पत्नी के नाम पर दो बीघा जमीन भी कर दी है। उसके बाद भी पत्नी ने समझौता नहीं किया। प्रदीप अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन

उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उसके पिता बाबूराम का पहले ही देहांत हो चुका है। पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में प्रदीप की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें