सियाचीन में 25 फीट बर्फ के नीचे दबकर जिंदगी की जंग हार गए शहीद लांसनायक हनुमंथप्पा को शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा और आम आदमी के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री सरल त्रिवेदी के आवास ब्रह्मपुरी कालोनी में श्रद्घांजलि सभा की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिक हनुमंथप्पा को श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजू शर्मा, कृष्णा राजपूत, विशाल राजपूत, संजय प्रजापति, सुमित शर्मा, राधेश्याम तिवारी, प्रमोद मिश्र, सुबोध मिश्र, अनुज श्रीवास्तव, अमित तिवारी और अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
उधर, मोहल्ला नुनहाई स्थित धर्मशाला में आम आदमी पार्टी की ओर से श्रद्घांजलि सभा की गई। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजगौरव पांडेय, जिला संगठन प्रभारी राकेश शुक्ल, रामकिशन कश्यप, प्यारे वारसी, नरेश चंद्र बाथम, रवींद्र कश्यप, अतुल शर्मा, राकेश चंद्र अग्निहोत्री, शाहनवाज अली, शैलेंद्र भदौरिया, गौतम कश्यप, दिनेश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश दीक्षित, जितेंद्र दीक्षित और कुश वर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, फतेहगढ़ चौराहे पर शुक्रवार की शाम को अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के सदर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित गुप्ता के नेतृत्व में शोकसभा हुई। यहां शहीद लांस नायक हनुमंथप्पा की फोटो पर पुष्प अर्पित करने के बाद मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पंकज प्रकाश, विजेन्द्र राठौर, अभिषेक दुबे, राहुल कटियार, शानू बघेल, आशुतोष मिश्र, लंकेश कुमार, लकी बघेल और अनूप गुप्ता मौजूद रहे।