फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल का आयोजन रविवार को किया जा रहा है। यह पीरोड स्थित हरसहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज मैदान पर शाम तीन बजे से होगा। लीग के लिए काफी संख्या में खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया था। शनिवार को पंजीयन प्रक्रिया समाप्त हो गई। यह आयोजन कानपुर खो खो एसोसिएशन की ओर से हो रहा है।
विज्ञापन




ट्रायल में कानपुर मंडल समेत आसपास के सात जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सचिव रोहित सोनकर ने बताया कि ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले चरण में कानपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, इटावा, कन्नौज और फर्रुखाबाद के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें आगामी कानपुर खो-खो प्रीमियर लीग के लिए चयनित किया जाएगा। संघ के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, टेक्निकल बोर्ड चेयरमैन महेश चंद्र झा, प्रतियोगिता निदेशक शिवलाल यादव, सचिव विपिन कुमार सोनकर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें