फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कोच के ही हो गया हॉकी का ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मंगलवार को स्पोर्ट्स हॉस्टल के ट्रायल शुरू हुए। इसमें न ही खिलाड़ी आए न ही कोच पहुंचे। अकेले क्रीड़ा अधिकारी ने ही चंद खिलाड़ियों का फिजिकल टेस्ट लेकर उन्हें अगले राउंड के लिए भेज दिया। अब इन खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल कानपुर में होगा।  
विज्ञापन


मंगलवार सुबह स्टेडियम में ट्रायल शुरू हुए। पहले दिन हॉकी के ट्रायल के लिए महज छह ही खिलाड़ी पहुंचे। इसमें से दो की उम्र अधिक होने से उन्हें बाहर कर दिया गया। खिलाड़ियों के ट्रायल के नाम पर भी महज फिजिकल टेस्ट लिया गया। इतना ही नहीं ट्रायल लेने भी अकेले क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल ही पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले अभ्यर्थियों की आठ सौ मीटर दौड़ लगवाई। इसके बाद ब्रॉड जंप, शटर रन और 100 मीटर फर्राटा दौड़ आदि टेस्ट भी लिए गए। ट्रायल में पास होने के लिए खिलाड़ियों को 20 नंबर लाना आवश्यक है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सभी खिलाड़ी फिजिकल में पास हो गए हैं। उन्हें मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए भेजा गया है।
          
- एक टीम भी नहीं बन पाई
खेल निदेशालय की ओर से 15 खिलाड़ियों के चयन के निर्देश दिए गए थे। प्रत्येक जिले से ट्रायल में 15 खिलाड़ियों का चयन करना था। लेकिन यहां पर ट्रायल में महज चार ही खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

                        
नहीं हुआ स्किल टेस्ट
स्पोर्ट्स हॉस्टल के ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का पहले फिजिकल टेस्ट लिया जाता है। इसके बाद उनका स्किल टेस्ट होता है। लेकिन कम प्रतिभागी व कोच न होने से उनका स्किल टेस्ट नहीं लिया गया है। खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल के लिए भेज दिया गया। 
                       
इन खेलों के नहीं आए खिलाड़ी
मंगलवार को हॉकी के साथ ही जिम्नास्टिक, तैराकी, कुश्ती के भी ट्रायल थे। लेकिन कोई भी खिलाड़ी इनमें हिस्सा लेने नहीं पहुंचा। बुधवार को इन्हीं खेलों के बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें