फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई टेंशन लाइन से पेड़ में लगी आग, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नीबकरोरी ट्रांसमिशन से गैसिंगपुर विद्युत उपकेंद्र जाने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से शीशम के पेेड़ में आग लग गई। इससे विद्युत उपकेंद्र गैसिंगपुर ठप हो गया और 60 गांवों की बिजली बंद हो गई। बिजली बंद कराकर कर्मचारियों ने काम शुरू किया। करीब दो घंटे बाद उपकेंद्र को बिजली मिलने पर गांवों को बिजली दी गई।
विज्ञापन

नीबकरोरी ट्रांसमिशन से गैसिंगपुर विद्युत उपकेंद्र को 33 केवी लाइन जाती है। सोमवार शाम को गैसिंगपुर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन के तार पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव के डिग्री कालेज के बाहर लगे शीशम के पेड़ से छू गए। इससे पेड़ में आग लग गई। लपटें देखकर वहां से गुजर रहे लोगों मे अफरा तफरी मच गई।
इसकी जानकारी अवर अभियंता वेद प्रकाश भारती को दी गई। जेई व एसडीओ रघुनाथ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल टीम के आने पर पेड़ में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद तार जोड़ने का काम शुरू कराया। करीब दो घंटे काम चलने के कारण 60 गांव की बिजली बंद रही। जेई वेद प्रकाश भारती ने बताया कि गांवों की बिजली चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें