फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार चौकी इंचार्ज समेत आठ उपनिरीक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसपी ने चार चौकी इंचार्ज समेत आठ उपनिरीक्षकों के तबादले शनिवार रात किए हैं।
विज्ञापन

एसपी डा.अनिल मिश्रा ने पुलिस लाइन में तैनात दरोगा राजीव कुमार को चौकी इंचार्ज आईटीआई, मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा अमित कुमार शर्मा को चौकी इंचार्ज रायपुर मऊदरवाजा, शमसाबाद थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार को चौकी याकूतगंज, दरोगा स्वदेश कुमार को प्रभारी गरूड़ वाहिनी के पद से हटाकर चौकी इंचार्ज मेडिकल कालेज बनाया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली में तैनात दरोगा हरिओम प्रकाश त्रिपाठी को कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। दरोगा शिशुपाल सिंह को थाना कमालगंज से थाना नवाबगंज, दरोगा प्रशांत कुमार को थाना जहानगंज से प्रभारी गरुड़ वाहिनी, पुलिस लाइन से दरोगा राजेंद्र कुमार को थाना कायमगंज में तैनात किया है।
विज्ञापन

सिपाही दिलीप कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली कायमगंज, थाना मऊदरवाजा से सिपाही सहदेव को गोपनीय कार्यालय में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें