फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कानपुर-लालकुआं के बीच सप्ताह में चार दिन चलेगी ट्रेन

Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेल प्रशासन ने त्योहारी सीजन को देखते हुए लालकुआं-कानपुर अनवरगंज के बीच सप्ताह में चार दिन विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

लालकुआं से सात नवंबर से 29 दिसंबर और अनवरगंज (कानपुर) से आठ नवंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी। इससे उद्योग नगरी कानपुर और बरेली आने-जाने वालों को फायदा होगा। डीआएम इज्जत नगर के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि सात नवंबर से 05306 नंबर प्रत्येक मगंलवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को लालकुआं से रात 10 बजे प्रस्थान करेगी। किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, दूसरे दिन बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, कायमगंज होकर सुबह 4:20 बजे फर्रुखाबाद स्टेशन से फतेहगढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन फतेहगढ़, कन्नौज में रुकेगी, सुबह 7:10 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

वापसी में 05305 नंबर की ट्रेन अनवरगंज (कानपुर) से आठ नवंबर से प्रत्येक बुधवार, गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को सुबह 8:55 बजे प्रस्थान कर कन्नौज, फतेहगढ़ होकर 11:35 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। यहां से पांच मिनट बाद छूटकर निर्धारित सभी स्टेशनों पर रुकती हुई शाम छह बजे लालकुआं पहुंच जाएगी। इस गाड़ी में एसी तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान के छह, साधारण द्वितीय श्रेणी के आठ सहित 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें