फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर प्रधान के राजमिस्त्री भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर के प्रधान के राजमिस्त्री भाई की गांव शेखपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह उठकर वह घर से बिना बताए निकल आया था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। न ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकी।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर के प्रधान मानसिंह का भाई पुरुषोत्तम (44) पुत्र रामगुलाम राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे पुरुषोत्तम उठे और जानवरों का चारा आदि डाला। इसके बाद वह फिर लेट गए। कुछ देर बाद परिजनों को कुछ बिना बताए ही घर से निकल गए। घर में उनकी बाइक खड़ी देख परिजनों ने उनकी खोजबीन की। पर उनका कुछ पता नहीं चला। तभी शेखपुर स्थित पेट्रोलपंप के सामने रेलवे ट्रैक पर लोगों ने एक शव पड़ा देखा। इससे वहां भीड़ लग गई। उधर से पुरुषोत्तम के गांव के लोग गुजर रहे थे। उन्होंने जब शव देखा तो उसकी शिनाख्त कर ली। आशंका जताई जा रही है कि सुबह करीब छह बजे फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से पुरुषोत्तम की मौत हुई है। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पुत्र शिवम ने बताया कि पिता काम पर बाइक से जाते थे। लेकिन घर में बाइक खड़ी होने से आशंका हुई कि वह काम पर नहीं गए हैं। इसके चलते उनकी खोजबीन शुरू की थी। पत्नी शिरोमणि व बच्चे रो-रोकर बेहाल हो गए। पुरुषोत्तम के तीन पुत्र मिथुन, अर्जुन, शिवम व एक पुत्री सोनी है। दरोगा मोहम्मद सरताज ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुरुषोत्तम ट्रेन की चपेट में कैसे आए, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें