फर्रुखाबाद। रेलवे प्रशासन यात्री सुविधा के लिए गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनल तक फर्रुखाबाद होते हुए पांच जनवरी को विशेष गाड़ी चलाएगा। यह गाड़ी गोरखपुर से पांच जनवरी को सुबह 8.30 बजे चलेगी। इसके बाद खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज होते हुए फर्रुखाबाद स्टेशन आएगी।
शाम 5:37 बजे कासगंज के लिए चलेगी। यह गाड़ी मथुरा, अछनेरा, भरतपुर होते हुए छह जनवरी को सुबह 4:25 बजे बांद्रा टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 11, शयनयान श्रेणी के नौ समेत कुल 22 बोगी होंगी। (संवाद)