फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी पुल पर आवागमन शुरू

विज्ञापन
काली नदी पुल से गुजरता ट्रैक्टर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
एक माह आठ दिन बाद काली नदी उधरनपुर पुल से वाहनों का आवागमन शुुरू कर दिया गया है। पुल पर आठ गाटरों को डालने का काम चलता रहेगा। इसके चलते आधे पुल का ही रास्ता खोला गया है।
विज्ञापन

एक ओर के गाटर पड़ने के बाद दूसरे हिस्से में गाटर डाले जाएंगे। तीन फरवरी को काली नदी पुल का एक हिस्सा धसक जाने से आवागमन बंद करवा दिया गया था।
पुल के दोनों ओर दीवार खड़ी करवा दी गई थी। एक पखवारा पूर्व लखनऊ की फर्म ने पुल की मरम्मत का काम शुरू किया था। पुल के नीचे बेरिंग डालने का काम पूरा हो गया है।
काली नदी पुल के चार हिस्सों में गाटर डालने का काम गुरुवार से शुरू किया गया। दोपहर बाद के एक हिस्से को खोल दिया गया। पुल से कार व ट्रैक्टर निकलने लगे हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार ने बताया कि पुल के आधे हिस्से को खोल दिया गया है। वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें