फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 बच्चों के शुल्क प्रतिपूर्ति को आया बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति को शासन से बजट आया गया है। यह धनराशि शिक्षण संस्थानों के खातों में भेजी जाएगी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में तीन चरण में आवेदन लेकर प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 के तहत 2020-21 तक 106 बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक में दाखिला कराया गया है। प्रति छात्र 4950 रुपये एक साल की फीस विद्यालयों को सरकार की ओर से बीएसए कार्यालय के माध्यम से भुगतान की जाती है। सरकार से 106 बच्चों की शुल्क प्रतिपूर्ति को पांच लाख 24 हजार 700 रुपये का बजट जिले को मिला है।
इससे विद्यालयों के खातों में प्रति छात्र 4950 रुपये के हिसाब से भेजी जाएगी। शैक्षिक सत्र 2021-22 में निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के तहत बच्चों के दाखिलों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रथम चरण में 25 मार्च तक आवेदन होंगे। 26 से 28 मार्च तक आवेदन का सत्यापन होगा। 30 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इसमें चयनित छात्रों को पांच अप्रैल को दाखिला कराया जाएगा। दूसरे चरण में एक अप्रैल से 23 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन, 24 से 26 तक सत्यापन और 28 अप्रैल को लॉटरी खोली जाएगी।
इसमें चयनित छात्रों को पांच मई को दाखिला कराया जाएगा। तीसरे चरण में 29 अप्रैल से 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन होगा। 11 से 13 जून तक सत्यापन और 15 जून को लाटरी खोली जाएगी। इसमें चयनित होने वाले छात्रों को 30 जून को दाखिला कराया जाएगा।
बीएसए लालजी यादव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन, सत्यापन, लाटरी और दाखिला कराने की तिथियां घोषित कर दी हैं। शुल्क प्रतिपूर्ति का जो बजट आया है। वह स्कूलों के खातों में छात्र संख्या के आधार पर भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें