फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: इटावा-बरेली हाईवे पर खड़े वाहनों से लगा जाम

Thu, 27 Nov 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे के पास स्थित एआरटीओ कार्यालय के सामने बुधवार को दिन भर जाम लगा रहा। फिटनेस और अन्य कार्यों के लिए पहुंचे वाहन सड़क पर खड़े करने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

बरातियों की बसें, गाड़ियां, ट्रक, स्कूली बसें और एंबुलेंस तक डेढ़ किलोमीटर लंबे जाम में फंसी रहीं। माननीय का वाहन फंसा तो उनके गनर ने जाम खुलवाया। उनके जाते ही फिर जाम लग गया।



एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन फिटनेस का निर्धारित दिन होने के चलते सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। काम कराने पहुंचे लोगों ने अपनी गाड़ियां हाईवे पर ही खड़ी करनी शुरू कर दीं। फिटनेस कराने आए भारी वाहनों को भी सड़क के दोनों ओर लाइन से लगा दिया गया। इससे सुबह 11 बजे के बाद हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।
विज्ञापन

इस बीच इटावा की ओर से आ रही बरात की एक कार ट्रक से हल्की टकरा गई। कार में दूल्हा-दुल्हन सवार थे। कार का साइड का शीशा टूटने पर बीच सड़क वाहन खड़ा कर दोनों के चालक आपस में भिड़ गए। इससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। राहगीरों व स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

स्थिति तब कुछ देर के लिए सुधरी जब चेयरमैन लिखी गाड़ी से उतरे पुलिसकर्मियों ने वाहनों को किनारे कराकर जाम खुलवाना शुरू किया। चेयरमैन की गाड़ी निकलते ही हाईवे फिर से अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंचे यातायात कर्मियों ने दोपहर करीब 3.30 बजे के आसपास यातायात सामान्य कराया।
यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि हाईवे पर वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बनी थी। जानकारी मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें