घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले में राजेपुर थाना क्षेत्र में उजरामऊ के पास बुधवार दोपहर में दो कारों में भिड़ंत हो गईं। इसके बाद कारें गहरी खाई पलट गईं। राहगीरों ने ग्रामीणों की मदद के कारों को सीधा करके बाहर निकाला। दुर्घटना में फतेहगढ़ के जेएनवी रोड निवासी भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के पुत्र अजय कुमार सिंह (35), पुत्रवधू दीक्षा (30), भतीजा राहुल (30), अजय का पुत्र शशि (6), पुत्री स्वाति (8), अयांक (4) घायल हो गए। गनीमत रही की परिवार को मामूली चोट आईं। परिवार के लोग कैंची धाम जा रहे थे। दूसरी कार चालक को भी अधिक चोट नहीं आई है। घायलों का इलाज किया गया है।