फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 25 घायल, सात गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 25 घायल, सात गंभीर
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। अन्नप्राशन कराने जाते वक्त एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। उसमें सवार 25 लोग घायल हो गए। सात की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने ट्राली को सीधा करके घायलों को निकाला।
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुर निवासी राजीव शुक्रवार को अपनी पत्नी माधुरी (22) के साथ सात माह की बेटी दिव्यांशी का अन्नप्राशन कराने कन्नौज के तिर्वा स्थित अन्नपूर्णा देवी मंदिर जा रहे थे। कार्यकक्र राजीव की ससुराल पक्ष के लोगों ने कमालगंज के गांव भिम्मी नगला में कराया था। इस लिए भिम्मी नगला के लोग और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्राली से दोपहर में वहां जाने के लिए निकले। दोपहर करीब 12 बजे रजीपुर कस्बे के पास ट्रैक्टर पलट गया। ट्राली के पहिये ऊपर हो गए।
विज्ञापन

सभी लोग ट्राली में दब गए। इससे चीख-पुकार मच गई। आसपास के तमाम लोग पहुंचे और ट्राली को सीधा करके घायलों को निकाला। घायल हुए 25 लोगों को कमालंगज सीएचसी ले जाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर कमालगंज के गांधीनगर गांव निवासी सुषम्रा (22), भिम्मीनगला की शितांशी (15), अंशिका (5), राजवती (25), शिवकली (68) व राजेपुर थाने के गांव महमदपुर गढ़िया निवासी डोली (17) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अंकेश, मुस्कान, कुसुमा, विमलेश समेत अन्य मामूली घायलों की मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। दिव्यांशी के मामा विवेक ने बताया कि भांजी का अन्नप्राशन संस्कार कराना था। इसीलिए बहन और भांजी, रिश्तेदारों के साथ जा रहे थे। चालक ट्रैक्टर काफी तेज चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें