फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, किसान की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव हकीकतपुर में ट्रैक्टर के पलटने से किसान की दबकर मौत हो गई। चालक बाल-बाल बच गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर शव बाहर निकाला। इसके बाद चार युवक किसान के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर खदेड़ दिया। एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। अन्य फरार हो गए। उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव हकीकतपुर निवासी किसान ब्रजभान सिंह (53) शुक्रवार को धनतेरस पर नया ट्रैक्टर फर्रुखाबाद एजेंसी से लेकर आये थे। इससे परिवार में खुशियों का माहौल था। शनिवार दोपहर को गांव के ही चालक विपिन कुमार के साथ ट्रैक्टर से खेतों की ओर जा रहे थे। विपिन ट्रैक्टर चला रहा था। ब्रजभान बैठे थे। ट्रैक्टर अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे किसान ब्रजभान की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। चालक बाल बाल बच गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने ट्रैक्टर सीधा कर शव को बाहर निकाला। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव व ट्रैक्टर घर ले आये। कुछ देर बाद अचानक चार युवक घर के दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुए। ग्रामीण नजारा देख सन्न रह गए। ग्रामीणों ने बाइकों से पीछा कर सोतेपुर गांव के पास ट्रैक्टर को घेर लिया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ले जा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक युवक को मौके पर दबोच लिया अन्य भाग गए। ग्रामीणों ने पकड़े युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। हिरासत में लिये गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पकड़ा गया युवक ट्रैक्टर एजेंसी से संबंधित बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें