फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से आलू व्यापारी की मौत, साथी जख्मी

Fri, 03 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मौत की खबर पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बाइक से शहर जाते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से आलू व्यापारी की मौत हो गई जबकि साथी जख्मी हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



कसबा निवासी मुकेश बाजपेई की सातनपुर मंडी में आलू की आढ़त है। उनका एक मकान शहर कोतवाली के मोहल्ला मदारवाड़ी में भी है। गुुरुवार को मुकेश अपने साथी दुकानदार ब्रहृमानंद दुबे उर्फ पप्पू निवासी बिजादरपुर कोतवाली फतेहगढ़ के साथ बाइक से गांव आए थे। रात को मुकेश अपने साथी के साथ शहर लौट रहे थे।


थाना क्षेत्र के गांव आसमपुर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस घायलों को राजेपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। यहां से दोनों को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

यहां पर आते ही मौजूद डॉक्टर ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल आ गए। परिजनों ने बताया कि मुकेश के एक बेटा है। ब्रहृमानंद की सेंट्रल जेल चौराहा पर गैस की दुकान है। मां गुड्डी देवी शव देखकर अचेत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि पिता की कुछ समय से तबियत खराब होने के कारण वह घर पर ही रहते है। मृतक का एक छोटा भाई विवेक है। मुकेश का गांव आना जाना बना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें