फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले में अभियान चलाकर आइसक्रीम सहित 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह के साथ अभियान चलाया। उन्होंने विनिर्माताओं, थोक व फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठान से पनीर के तीन, सिंथेटिक शर्बत, ड्राई फ्रूट्स व आइसकैंडी का एक-एक, आइक्रीम व फ्रोजन डेजर्ट के दो-दो नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने बताया कि संग्रहीत कुल 10 नमूनों की प्रयोगशाला से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी। (संवाद)