जनपद के विकलांगों की मदद के लिए भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की पहल रंग लाई।
सोमवार को केंद्रीय मंत्री थावरचंद्र गेहलोत विकलांगों को उपकरण देंगे।
इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपकरण वितरण सुबह 10 बजे से किया
जाएगा।
ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से रूबरू हुए
भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, एलिम्को के सीएमडी डीआर सरीन ने बताया कि
सातनपुर मंडी के सामने स्थित मैदान में विकलांगाें को सहायक उपकरण वितरित
किए जाएंगे। सांसद ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र की पांच विधान सभाओं
फर्रुखाबाद, भोजपुर, अमृतपुर, कायमगंज और एटा जनपद की अलीगंज विधानसभा
के
साथ ही कन्नौज जनपद की छिबरामऊ विधानसभा के विकलांगों को लाभ मिलेगा।
एलिम्को के सीएमडी डीआर सरीन ने बताया कि प्रदेश में यह पहल ऐसा शिविर है
जिसमें इतनी बड़ी संख्या में विकलांगों को उपकरण बांटे जाएंगे। जिलाध्यक्ष
दिनेश कटियार ने बताया कि शिविर में 1746 लोगों को उपकरण मिलेंगे।
कार्यक्रम स्थल पर साज सज्जा जोर शोर से शुरू कर दी गई है।
महामंत्री विमल
कटियार ने बताया कि विकलांगों को दिए जाने वाले बैट्री चलित रिक्शा के लिए
25 प्रतिशत धन सरकार के द्वारा जबकि 15 प्रतिशत अनुदान स्टेट बैंक के
द्वारा दिया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि विकलांगों को बैसाखी, ट्राई
साइकिल, कान की मशीन, वहील चेयर, बैट्री रिक्शा, आदि मिलेेंगे।
सांसद
मुकेश राजपूत ने कहा कि जिले की जनता के लिए यह छोटी सी पहल है। वह आगे भी
लोगों के लिए ऐसे प्रयास करते रहेंगे। मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज ने
बताया कि केंद्रीय मंत्री शताब्दी ट्रेन से दिल्ली से इटावा तक आएंगे। इसके
बाद वह सड़क मार्ग से चलकर काली नदी पुल पर पहुंचेंगे।