फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से तम्बाकू व्यापरी की मौत

विज्ञापन
योगेंद्र सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फ़र्रुखाबाद रोड पर दमदमा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तंबाकू व्यापारी की मौत हो गई। परिजन शव घर ले आये। परिवार वालों ने पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला जटवारा नई बस्ती निवासी योगेंद्र सिंह गंगवार(60) गांव रजलामई के मूल निवासी हैं। वह तंबाकू का व्यापार करते थे। शनिवार को वह बड़े बेटे कौशलेंद्र के साथ बाइक से शमसाबाद रिश्तेदारी में गए थे। देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। पुत्र कौशलेंद्र बाइक चला रहे था।
फर्रुखाबाद-कायमगंज रोड पर दमदमा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई । इससे योगेंद्र सिंह बाइक से नीचे गिर गए। तेज रफ्तार बस उनके ऊपर से निकल गई। कौशलेंद्र सिंह बाल-बाल बच गए। उन्होंने पिता को घायल हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जहां पर डॉ शोभित कुमार ने घायल योगेंद्र सिंह गंगवार को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल लाते समय रास्ते में योगेंद्र सिंह गंगवार की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
उनका कहना है वह कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं करना चाहते हैं। योगेंद्र सिंह के दो पुत्र कौशलेंद्र व अंजनी प्रताप सिंह हैं। एक बेटी है। सभी की शादियां हो चुकी हैं। पुत्र अंजनी प्रताप मुंबई में आईसीआईसीआई बैंक में नौकरी करते हैं। पिता की मौत की सूचना उन्हें दे दी गई है। वे वहां से रवाना हो चुके हैं। पति का शव देखकर सुनीता व अन्य परिजनों का घर में रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें