फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में बल्ली गिरने से तीमारदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल में पिता की तीमारदारी में आए कासगंज जनपद के युवक पर बल्ली गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव लेकर कोतवाली पहुंचे। वहां कुछ लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं पिता ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

कासगंज जनपद के थाना सिरपुढ़ा क्षेत्र के गांव धनी नगला निवासी करीब 65 वर्षीय अशोक यादव बीमारी से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनके पुत्र सर्वेंद्र उर्फ नन्हें(32) उनकी तीमारदारी कर रहे थे।
शुक्रवार रात आठ बजे नन्हें बाहर निकले। अस्पताल में हाल ही में छज्जे का लिंटर पड़ा था। इसके सपोर्ट के लिए बल्ली लगी थी। उस पर किसी तरह बल्ली गिर गई।
घायल सर्वेंद्र को फर्रुखाबाद प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में सर्वेंद्र की मौत हो गई। परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

सर्वेंद्र के 5 वर्ष की पुत्री गुनगुन व एक छोटा पुत्र है। वह गांव में खुद की खेती करते थे। प्रभारी कोतवाल दिनेश भारती ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें