फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोर में हुई बारिश से तीन उपकेंद्र हुई ठप, बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉल्ट से तीन उपकेंद्र ठप, बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। भोर में हुई बारिश से 11 केवी लाइनों में आए फाल्ट से शहर के एक और ग्रामीण क्षेत्र के दो विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। इससे शहरी मोहल्लों और ग्रामीण इलाकों की बिजली गुल रही। फॉल्ट ठीक होने पर गांव और शहर की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे शमसाबाद विद्युत उपकेंद्र फॉल्ट आने से बंद हो गया। करीब 90 गांवों की बिजली गुल हो गई। दो घंटे बाद उपकेंद्र चालू हुआ और आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, गंगापार क्षेत्र के अमृतपुर विद्युत उपकेंद्र के चपरा और करनपुरदत्त फीडर के 11 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे दोनों फीडर ठप हो गए। बारिश बंद होने के बाद फॉल्ट को ठीक किया गया। इस दौरान उपकेंद्र के सभी फीडर बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे फाल्ट ठीक होने पर सभी फीडरों से ग्रामीण इलाकों को बिजली दी गई। शहर क्षेत्र में फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी केबल खराब हो गई। इससे सभी फीडर बंद हो गए और करीब दो दर्जन मोहल्लों की बिजली सुबह पांच बजे चली गई। इस कारण फतेहगढ़ क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो गया। केबल ठीक होने के बाद करीब दस बजे उपकेंद्र से मोहल्लों को बिजली दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें