फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीबकरोरी मंदिर की सुरक्षा से गायब तीन सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नीबकरोरी मंदिर की सुरक्षा ड्यूटी से गायब मिले तीन सिपाहियों को एसपी ने गुरुवार रात निलंबित कर दिया। सीओ ने निरीक्षण के बाद तीनों सिपाहियों के खिलाफ एसपी को रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन

सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम बुधवार रात को नीबकरोरी मंदिर की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे। पुलिस लाइन से मंदिर की सुरक्षा के लिए एक एचसीपी व तीन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गाई थी।
सीओ को ड्यूटी पर लगे सिपाही सत्येंद्र कुमार, राहुल कुमार व अखिलेश गायब मिले। मौके पर एचसीपी जगराम ही थे।
इसकी रिपोर्ट सीओ ने एसपी की दी। सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने गुरुवार रात तीनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच करवाने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने कानपुर आईजी कार्यालय से स्थानांतरण पर आए दीवान रामाज्ञा तिवारी को अपने कार्यालय में हेडपेशी के पद पर तैनात किया है। यहां तैनात दीवान मुनेंद्र मिश्रा को डीसीआरबी व धीरेंद्र को क्रांइम ब्रांच में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें