फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त दीवान के घर तीन लाख के जेवरात, नगदी चोरी

विज्ञापन
मोहल्ला गढ़ी असरफ अली में चोरी की जानकारी देता नीलेंद्र सिंह। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
सेवानिवृत्त दीवान के घर से तीन लाख के जेवर, नगदी चोरी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सेवानिवृत्त दीवान के मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरों ने तीन लाख रुपये के जेवर, नगदी चोरी कर ली। चोर ताला भी ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी अशरफ अली में सेवानिवृत्त दीवान जगरूप सिंह का मकान है। उनके साथ पत्नी व शिक्षक पुत्र नीलेंद्र सिंह रहते हैं।
पुत्र की कार मोहननगर मोहल्ले में स्थित दूसरे घर में खड़ी होती है। सोमवार रात करीब नौ बजे मुख्य गेट पर बाहर से ताला डालकर जगरूप वहीं सोने चले गए। पत्नी और पुत्र घर की दूसरी मंजिल पर सो गए। सुबह चार बजे जब जगरूप लौटे, तो ताला गायब और गेट खुला था। वह अंदर गए, तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। पुत्र और पत्नी को उठाया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर बजरिया चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने मौके पर जांच की। चोर घर से एक बक्सा और ताला भी ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। नीलेंद्र ने बताया कि पत्नी मायके गई है। उसका मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, हार, नथनी, झाले, पायल व 20 हजार रुपये चोर ले गए। जेवरों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

नीलेंद्र सिंह कायमगंज के निजी स्कूल में शिक्षक हैं। छोटा भाई मानवेंद्र सिंह मुंबई नेवी में मास्टर चीफ पेटी ऑफीसर पद पर कार्यरत है। छोटे भाई की पत्नी के जेवर दूसरे कमरे में रखे थे। इसलिए बच गए। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट लिखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें