फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चचेरे भाइयों सहित तीन की मौत

Sat, 21 Feb 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में चचेरे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव रसूलाबाद निवासी सुनील कुशवाहा (22) पुत्र शेर सिंह और इनका  चचेरा भाई नन्हें सिंह (25) पुत्र गया सिंह फिरोजाबाद में मजदूरी करते थे। शुक्रवार की रात दोनों भाई बस से मोहम्मदाबाद के गांव दहेलिया निवासी मामा सरवन के यहां जा रहे थे।
विज्ञापन


सुनील ने साइकिल बस की छत पर रख ली थी। रात अधिक हो जाने से सुनील को कोई सवारी नहीं मिली। इस पर दोनों युवक साइकिल से मामा के घर जाने लगे। मदनपुर चौकी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तलाशी ली तो दोनों के पास मोबाइल मिले। पुलिस ने पहले से डायल नंबरों पर फोन किए।

एक नंबर घायलों के घर लग गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को लोहिया अस्पताल भेज दिया। यहां मौजूद डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत के समय तक युवकों की शिनाख्त न होने के कारण इनकी इंट्री अज्ञात में कर ली गई। शनिवार की सुबह सुनील का भाई सुखलाल समेत दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे। सुखलाल ने बताया कि मामा के यहां शनिवार को शादी का कार्यक्रम था। उसी में शामिल होने के लिए भाई आ रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया और दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार जिला हरदोई थाना सांडी क्षेत्र के गांव मुरौली कठोलियान निवासी वीरेंद्र उर्फ साईं पुत्र रघुवीर सिंह गांव नगला अमृत निवासी मदनपाल के यहां मजदूरी करने आया था। शनिवार सुबह 8 बजे वीरेंद्र और मदनपाल का पुत्र दीपक बाइक से गेहूं पिसाने पिपरगांव गए थे। बाइक वीरेंद्र चला रहा था।

लौटते समय पिपरगांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक रेलवे क्रासिंग गुमटी से टकरा गई। इस दुर्घटना में वीरेंद्र कुमार की मौत हो गई और दीपक चुटहिल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मदनपाल ने बताया कि वीरेंद्र उनके यहां आलू खुदाई का कार्य करता था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

मृतकों के मोबाइल व नगदी गायब
मदनपुर चौकी के पास सड़क हादसे में हुई सुनील और उसके चचेरे भाई नन्हें सिंह की मौत की खबर पर पहुंचे सुखलाल ने बताया कि सुनील के पास 6 हजार और नन्हें के पास 4 हजार रुपयों के अलावा दोनों के पास मोबाइल थे। पुलिस ने भी इन चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सुखलाल ने बताया कि वह भी फिरोजाबाद में मजदूरी करते हैं। दोनों भाई यहां से पैसे लेकर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें