मोहम्मदाबाद में मैनपुरी निवासी पेट्रोल पंप कर्मी अरविंद कुमार शुक्रवार दोपहर बाइक से फर्रुखाबाद से गांव लौट रहा था। बाइक में कुरावली के गांव गोकुलपुर निवासी बहनोई चंदन उर्फ सुनहरी और चचेरे भांजे सचिन भी थे।
बरेली-इटावा हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, हालत गंभीर होने पर अरविंद को सैफई रेफर कर दिया गया।