फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बरेली-इटावा हाईवे पर तीन घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर रामगंगा पुल से लेकर जमापुर मोड़ तक भीषण जाम लग गया। गर्मी में भीषण जाम में लोग बिलबिला उठे। जाम खुलवाने के लिए एसओ राजेपुर ने मोर्चा संभाला। बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को डबरी से राजेपुर की ओर डायवर्ट किया गया। राजेपुर से जमापुर की ओर आने वाले ट्रकों को रोक दिया गया। पहले चौपहिया व दो पहिया वाहनों को निकाला गया। ऐसे में तीन घंटे बाद जाम खुल पाया।
विज्ञापन

बरेली इटावा हाईवे पर डबरी से लेकर रामगंगा पुल के पास सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ की खोदाई कर मिट्टी डाली जा रही है। ऐसे में गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजे रामगंगा पुल पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार जमापुर तक पहुंच गई।
भीषण जाम में फंसे लोग गर्मी में बिलबिला गए। जाम में फंसे महिला व बच्चे पानी के लिए तरस गए। एक ट्रॉली में सवार महिला की गर्मी से हालत बिगड़ गई। उसको उल्टियां आने लगी। सूचना मिलने पर राजेपुर एसओ रणविजय सिंह पुलिस कर्मियों के साथ जमापुर पहुंचे। डबरी तिराहे से बरेली की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्ट करके राजेपुर की ओर निकाला गया।
विज्ञापन

जमापुर तिराहे पर राजेपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को एक लाइन में खड़ा कराया गया। इसके बाद चौपहिया व दो पहिया वाहनों को निकालने का काम शुरू किया गया। पुलिस व यातायात निरीक्षक ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम से लोगों को निजात दिलाई। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें