फर्रुखाबाद। विधानसभा क्षेत्र 195 भोजपुर के बूथ संख्या 267 दान मंडी की बीएलओ ममता दीक्षित, बूथ संख्या 214 के बीएलओ मधूप कुमार शाक्य, 192 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 140 नसरुल्लापुर के बीएलओ रंजीत कुमार ने शत प्रतिशत पुनरीक्षण कर गणना प्रपत्रों की फीडिंग भी कर ली है।
निर्धारित समय से दिन दिन पहले काम पूरा करने वाले बीएलओ प्रोत्साहित करने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर तीनों बीएलओ को प्रशस्तिपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्हें सपरिवार लंच और फिल्म देखने के लिए टिकट भी मिलेगा। उन्होंने अन्य कार्मिकों को भी इसी उत्साह के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। (संवाद)