फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गोवंश से टकराकर बाइक सवार तीन घायल, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर अन्ना गोवंश से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राजेपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चिड़िया महोलिया निवासी रामौतार वर्मा (62), पत्नी रामप्यारी (60) व गांव के ही लालू (42 ) के साथ बाइक से अपने छोटे भाई की बीमार पत्नी को अस्पताल में देखकर लौट रहे थे। नगला हूसा के पास खेतों की ओर से अन्ना गोवंश का झुंड मुख्यमार्ग पर आ गया। बाइक एक गोवंश से टकरा गई। दुर्घटना में रामप्यारी, लालू गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉ. प्रमित राजपूत ने रामप्यारी को मृत घोषित कर दिया। लालू की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। रामप्यारी के तीन पुत्र केशराम, अनूप, आदेश, चार पुत्रियां सुधा, सोनी, उपासना, रीना हैं। परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें