फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पशु और मरे, नहीं पहुंचे डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ललौर गांव में खुरपका और मुंहपका की बीमारी ने तीन और मवेशियों की जान ले ली। इससे मरने वाले मवेशियों की संख्या 43 पहुंच गई है, लेकिन मवेशियों का इलाज करने डॉक्टर की टीम नहीं पहुंची। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन और पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ललौर गांव में मवेशियों में मुंहपका और खुरपका की बीमारी फैली है। इसकी चपेट में कई मवेशी आ गए हैं। इससे मवेशियों की मौत होने लगी है। मंगलवार तक 40 मवेशी मर चुके थे। बुधवार को राजीव ठाकुर, उदयवीर तोमर और राजेंद्र सिंह का एक-एक मवेशी और मर गया।
इससे मरने वाले मवेशियों की संख्या 43 हो गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फूल बाबू ने मंगलवार को कहा था कि बुधवार को टीम भेजकर मवेशियों का इलाज कराएंगे और टीकाकरण भी कराया जाएगा, लेकिन बुधवार को गांव में टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के बाहर पशु चिकित्सा अधिकारी और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जगमोहन, धर्मेंद्र ठाकुर व दयाशंकर ने बताया कि मवेशियों की मौत होने से ग्रामीणों को काफी नुकसान हो रहा है।
रामनिवास ने बताया कि उधार रुपये लेकर भैंस खरीदी है। वह भी बीमार हो गई है। इससे वह परेशान है। एसडीएम कायमगंज गौरव शुक्ला ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। वह मवेशियों के उपचार के लिए टीम को गांव में भिजवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें