शिवम की फाइल फोटो। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार को कमालगंज निवासी बाइक सवार तीन युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरे घायल युवक को दिल्ली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। हादसे के छठवें दिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जनपद शाहजहांपुर थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव पीरी गढ़िया निवासी राहुल तिवारी पुत्र विनोद तिवारी दस वर्ष पूर्व से कमालगंज के मोहल्ला किदवई नगर में अपने मामा देवीचरण शुक्ला के यहां रह रहा था। वह शुक्रवार सुबह बाइक से अपने दोस्त गांधी नगर निवासी शिवम गुप्ता (22) पुत्र जीतू व शास्त्री नगर द्वितीय निवासी नितेश नागर पुत्र झुनकू के साथ अपनी जलालाबाद क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी व घर जाने के लिए निकला था। शाम को वहां से आते समय रास्ते में जलालाबाद के बरेली रोड के निकट गंगा देवी मंदिर के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी।
इससे राहुल व नितेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। साथी शिवम गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से शिवम को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बरेली अस्पताल में हालत गंभीर होने पर मंगलवार शाम शिवम को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह शिवम की इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की मां बबिता, दादी मधुबाला व बाबा महेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शिवम के चार बहने हैं सभी की शादी हो चुकी है। एक छोटा भाई अभिषेक है। शिवम कसबा में ही एक मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करता था।