फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल से फिर एक महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में रोती पीड़िता नीलू। संवादन्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में चोरों का राज है। गुरुवार को फिर एक महिला का पर्स चोरी हो गया। उसमें एक हजार रुपये और मोबाइल रखा था। पीड़िता अस्पताल में काफी देर रोती रही। दो दिन पहले भी अस्पताल से एक महिला के पर्स से साढ़े 16 हजार रुपये चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तलैया निवासी नीलू (20) पत्नी शिवलाल अपने पुत्र विकास कुमार को दवा दिलाने लोहिया अस्पताल गई थी। वह दोपहर करीब डेढ़ बजे ओपीडी में सीट पर बैठ गईं और पर्स पास में ही रख लिया। बच्चे ने कुछ कहा तो उसकी तरफ देखते ही कोई चोर पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में एक हजार रुपये की नगदी, मोबाइल तथा चांदी की हाय रखी थी। पीड़िता ने शोर मचाया तथा बिलखने लगी। आवास विकास चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि सूचना आई थी इस पर पुलिस बल जांच करने गया था। वह इनका शीघ्र ही खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें