फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के घर से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया

विज्ञापन
मास्टर चाभी से ताले खोल कर ले गए सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के अमलैया आशानंद गांव में चोरों ने ग्रामीण के घर के ताले खोल कर हजारों का सामान पार कर दिया। सुबह ग्रामीण को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव अमलैया आशानंद निवासी विशुन चंद्र पुत्र नन्हे लाल के जानवर घर बांधते हैं। सोमवार देर रात वह जानवरों को बांध कर पास दरवाजे के पास ही चारपाई पर सो रहे थे। उनके बच्चे घर की छत पर सो रहे थे। देर रात चोरों ने ताले में चाबी मिलाकर गेट खोल लिया।

इसके बाद कमरे में बक्से में रखे चालीस हजार रुपये, एक जोड़ी झाले, चार जोड़ी पायल समेत करीब 80 हजार का सामान पार कर दिया। सुबह नींद से जागने पर उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


ृ21 जून को है बेटी की शादी
विशुन चंद्र की बेटी की शादी अगले माह 21 जून को है। ग्रामीणों ने बताया कि वह खेती आदि करते हैं। पिछले कई दिनों से वह बेटी की शादी के लिए रुपये पैसे का जोड़ रहे थे, चोरों  ने उसी में पतीला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें