फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: लिपिक के घर से चोरों ने जेवर व नकदी उड़ाई

विज्ञापन
फोटो-9 कमालगंज के सबलपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। गांव सबलपुर में लिपिक के घर से चोरों ने बक्से व अलमारी में रखे जेवर व नकदी पार कर दी। घटना के समय परिजन कमरों में सो रहे थे। सुबह उठने पर सामान बिखरा पड़ा देख चोरी की जानकारी हुई। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की।
विज्ञापन


कमालगंज थाना क्षेत्र के सबलपुर निवासी राजेंद्र कुमार बाथम एक इंटर कॉलेज में लिपिक हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे राजेंद्र पत्नी महारानी, पुत्र विकास व पुत्रवधू के साथ खाना खाने के बाद घर के सामने स्थित कमरे में सोने चला गया। पत्नी महारानी बैठक में सो गईं, जबकि विकास पत्नी के साथ छत पर बने कमरे में चला गया।
देर रात पीछे की ओर बने मकानों के सहारे चोर छत पर चढ़े और दरवाजे की कुंडी खोल कर नीचे उतर आए। चोरों ने प्रथम तल पर बने कमरों में रखी अलमारी देखी तो वहां कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद कमरे में चोरों ने पहुंच कर बक्से का कुंडा तोड़ा और उसमें रखे जेवर व नगदी पार कर दिए। अलमारी से भी सामान निकाल लिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह पांच बजे महारानी जागीं और नीचे के कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। बाहर आने पर मुख्य गेट खुले देख वह चिल्लाने लगीं। उन्होंने दौड़ कर पति राजेंद्र को सूचना दी। आसपास के लोग भी आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। महारानी ने बताया कि चोर झाले, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायलें, बच्चों की तोड़ियां, कंगन व पांच हजार रुपये ले गए। राजेन्द्र ने बताया कि सुबह जीने व मुख्य गेट के दरवाजे खुले पाए गए। छत के सहारे चोरों के आने की आशंका है। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें