फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर दो लाख के जेवर व नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
नवाबगंज के गांव बरतल में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
दो लाख के जेवर व नकदी ले उड़े घर में घुसे चोर
विज्ञापन

नवाबगंज। बर्फ विक्रेता के घर से चोर दो लाख के जेवर व नकदी ले उड़े। घटना के दौरान गृहस्वामी पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। सुबह जब वह जागा तो कमरे में सामान फैला देखकर दंग रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
गांव बरतल निवासी राम बृज ठेली लगाकर बर्फ बेचता था। लॉकडाउन की वजह से काम फिलहाल बंद चल रहा था। उसने नई ठेली बनवाने के लिए 55 हजार रुपये इकट्ठा करके घर में रखे थे। शनिवार की रात वह पत्नी संगीता व बच्चों के साथ छत पर सोने चला गया। घर के मेन गेट की कुंडी उसने अंदर से बंद कर दी थी।
विज्ञापन

रात में चोर आए और किसी तरह मेन गेट की कुंडी खोल ली। कमरे में लगे ताले की चाबी आंगन में अलमारी पर रखी थी। चोरों ने चाबी से कमरे का ताला खोल लिया। इसके बाद सेफ का लॉक तोड़कर उसमें रखे 55 हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, झुमकी, दो करधनी, पायल, नथुनी, बिछिया चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह चार बजे राम बृज जागा और नीचे आया। कमरा खुला देखकर वह अंदर गया तो वहां सेफ खुली और सामान बिखरा पड़ा था। इस पर उसने शोर मचाया। पत्नी, बच्चों के साथ आसपास के लोग भी आ गए। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर जाकर छानबीन कर चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें