फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिना लाइसेंस चला रहे थे क्लीनिक, दो झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के नवासा क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना वैध डिग्री के क्लीनिक चला रहे दो झोलाछापों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी अवनींद्र कुमार के निर्देश पर किरन शाक्या और आतिफ वारसी नामक व्यक्तियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए। बताया कि यह दोनों नवासा, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में बिना किसी मान्यता प्राप्त चिकित्सा डिग्री के चिकित्सा कार्य कर रहे थे।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि इस तरह की अवैध गतिविधियां न केवल कानून के खिलाफ हैं, बल्कि मरीजों के स्वास्थ्य के लिए भी घातक हैं। उन्होंने कहा कि झोलाछाप पर नियमित निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई की सूचना जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाने को भी दे दी गई है, ताकि आवश्यक कानूनी कदम तत्काल उठाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें