फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ के कूड़े को बनेगा अलग डंपिंग प्वाइंड

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ के कूड़े के लिए होगा अलग डंपिंग प्वाइंट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद ने फतेहगढ़ नगर के कूड़े के लिए अलग डंपिंग प्वाइंट बनाने की कवायद शुरू कर दी है। यदि इसमें सफलता मिली तो शहर में दोपहर के वक्त लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यही नहीं 15 किमी दूर कूड़ा ले जाने में होने वाला डीजल का खर्च और समय भी बचेगा।
नगर पालिका परिषद का कूड़ा डंपिंग स्थल गंगा की कटरी क्षेत्र के गांव आमिलपुर में है। फतेहगढ़ से इसकी दूरी करीब 15 किमी पड़ती है। शहर में जब तक सड़कों पर यातायात शुरू होता है, तब तक कूड़े के सभी वाहन चले जाते हैं। इससे ज्यादा दिक्कत नहीं होती, मगर फतेहगढ़ नगर का कूड़ा भी आमिलपुर के डंपिंग स्थल जाता है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ से जाने वाले वाहन सुबह साढ़े 11 बजे के बाद ही शहर के बीच बाजार से गुजरते हैं। इसका नतीजा यह कि भोलेपुर, बढ़पुर, लालगेट, घुमना, चौक, पक्कापुल, तहसील तिराहे पर भी जाम लग जाता है। एक बार जाम लगने से आम जनता घंटों परेशान होती है। पुलिस विभाग को जाम खुलवाने में पसीना आ जाता है। इससे व्यापार भी चौपट हो रहा है।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने फतेहगढ़ नगर के कूड़े को उसी क्षेत्र में डलवाने की योजना बनानी शुरू कर दी है। बाग लकूला के पास नगर पालिका की एक जमीन पड़ी है। उस स्थल को फतेहगढ़ के कूड़े के लिए डंपिंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करने पर विचार किया जा रहा है।
यही नहीं जिला प्रशासन से भी बघार अथवा कानपुर रोड पर जमीन देने की गुहार भी लगाई गई है। नगर पालिका के प्रयासों को यदि अमलीजामा पहनाया जा सका, तो शहर को जाम से मुक्ति मिलने के साथ नगर पालिका का हर माह लाखों रुपये का डीजल बच जाएगा।
विज्ञापन

‘बाग लकूला में पालिका की पर्याप्त जगह पड़ी है। उसे पहले एआरटीओ के लिए दिया गया था। चूंकि जमीन काफी गहराई में है, सो विभाग ने लेने से इंकार कर दिया था। लिहाजा अब डंपिंग स्थल के लिए विचार किया जा रहा है। एसडीएम सदर को पत्र भेजकर कानपुर रोड अथवा बघार नाला के आसपास जमीन दिलाने को कहा गया है।’
-रविंद्र कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें