फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन भवन में चोरी

Thu, 14 Jan 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन भवन देखने के बहाने मंगलवार को चोर पीतल, तांबे के शोपीस और एसी के पाइप चुरा ले गए। सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने एक दुकान से चोरी का माल बरामद कर लिया। पुलिस, चौकीदार और युवक को हिरासत में लेकर पूछतांछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन


पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पैत्रक गांव पितौरा में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय जाकिर हुसैन भवन का निर्माण चल रहा है। पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद और सलमान इस भवन का निर्माण जाकिर हुसैन की यादों को ताजा रखने के लिए कर रहे हैं। इसे संग्रहालय का रूप दिया जाना है।

सजावट के लिए आकर्षक पीतल और तांबे का सामान भवन के एक कमरे में रखा था। पितौरा निवासी चौकीदार मसरुद्दीन से भवन देखने के बहाने चोर अंदर घुस गए और एसी के तांबे के पाइप, नल की टोटियां भी उखाड़ ले गए। बुधवार सुबह महल के बाहर शोपीस का ढक्कन पड़ा देख चौकीदार ने तहकीकात की तो चोरी का पता चला। चौकीदार ने सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि उजैर अली खां को चोरी की जानकारी दी। उजैर अली खां की तहरीर पर पुलिस ने माल रेलवे रोड के एक बर्तन विक्रेता की दुकान से सामान बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह ने भवन का निरीक्षण किया। इन्हाेंने गांव के ही एक युवक और चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी यतेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें