फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दिनदहाड़े ताला तोड़कर डॉक्टर के आवास से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के पोस्टमार्टम हाउस के पास बने एक डॉक्टर के सरकारी आवास में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर ने दरवाजा और ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। ड्यूटी से वापस आने पर डॉक्टर को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

एसीएमओ पद से सेवानिवृत्त डॉ. यूसी वर्मा लोहिया अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता हैं। वह पोस्टमार्टम हाउस के पास सरकारी आवास में रहते हैं। सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे। दोपहर 1.20 बजे एक चोर आया और उसने पहले फोन पर बात की। इसके बाद उसने एक सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। चोर ने सरिया से दरवाजा तोड़ा और इंटरलॉक तोड़कर आवास में घुस गया। उसने पीतल की आठ टोटियां, वॉशबेसिन और पाइप तोड़ डाले। डॉ. यूसी वर्मा के अनुसार, चोरी में करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
करीब 3.30 बजे डॉक्टर अपने आवास पर पहुंचे, तो दरवाजा टूटा देख उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और दूसरे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कब्जे में लिए। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर आवास में घुसते हुए दिखाई दे रहा है। डॉक्टर ने शनिवार को फतेहगढ़ कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें